कटनी 21 नवंबर 2023 को निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक की उपस्थिति में की गई । बैठक के दौरान निगमायुक्त द्वारा सभी 45 वार्डो के सहायक राजस्व निरीक्षकों से संपत्तियों के बकाया बिल वितरण एवं ई नगरपालिका पोर्टल में करदाताओं के मोबाइल नंबरों के अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। वसूलीकर्ताओं द्वारा प्रदाय की गई जानकारी से असंतुष्ठ होकर नाराजगी व्यक्त करते हुये चेतावनी देकर वसूलीकर्ताओं को निर्देश दिये कि 30 नवंबर 2023 तक शत-प्रतिशत बिल वितरण एवं मोबाइल नंबर अद्यतन किये जावे। साथ ही 15 वसूलीकर्ताओं को नोटिस जारी कर जबाब प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये।


