मामूली विवाद के चलते एक 60 वर्षीय वृद्ध को लोहे की सब्बल से वार कर मौत के घाट उतार दिया,,,,
घटना कटनी जिले की रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथकुरी की है । जहां मृतक के परिजन व दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी देते हुए मामला दर्ज करवाया।
प्राप्त जानकारी अनुसार काछी परिवार के दो कृषक जीवनलाल काछी व प्रभुदयाल काछी मामूली विवाद के चलते आपस में भिड़ गए
जिस पर प्रभुदायल काछी ने लोहे की सब्बल से वार कर लहुलुहान कर दिया । इसकी जानकारी परिजनों ने तुरंत हंड्रेड डायल व एंबुलेंस को दी जिस पर जिला अस्पताल मे जीवनलाल की मौत हो गई।
वही रीठी पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
हरिशंकर बेन


