कटनी। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर हर कोई उत्साहित है। सुबह से ही मतदान करने के बाद रोचक तस्वीरें लोगों के द्वारा हम तक पहुंचाई जा रही हैं। लोकतंत्र के महापर्व में सुप्रीम कोर्ट लॉयर डॉक्टर नूपुर धमीजा रंजन ने आदर्श मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया और आम जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
कटनी में मतदान के लिए उत्साह दिख रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। हाई कोर्ट अधिवक्ता श्रीमती नूपुर धमीजा रंजन ने लोकतंत्र के महापर्व पर जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए एक जागरूक समाज की बहुत ही आवश्यकता होती है। जागरूक समाज राष्ट्र की प्रगति को और अधिक गति प्रदान करता है।