कटनी। दीपावली महापर्व के बाद नगर निगम सीमा क्षेत्र में छठपूजन के लिये आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल ने नदीघाटों में विशेष सफाई और प्रकाश व्यवस्था के लिये निर्देश दिये। आयुक्त ने बाबा घाट, छपरवाह घाट एवं बजरंग घाट में परंपरागत छठ पर्व मनाये जाने पर यहाँ बाबा घाट में महिलाओं को उतरने के लिए स्टेप्स बनवाए जाने के संबंध में निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्य व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण कराये।