VIDEO. MPNEWSCAST कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरूवार की देर शाम ग्राम बरछेका में महिला मतदान कर्मियों और मतदान केन्द्र की सुरक्षा हेतु तैनात झारखंड राज्य की महिला होमगार्ड सैनिकों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। यहां मतदान कर्मियों के खाने के लिये महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाये गए लजीज और गरमागरम भोजन के जायके के कलेक्टर श्री प्रसाद मुरीद हो गये।


