कटनी (16 नवंबर ) – कृषि उपज मंडी पहरूआ का प्रांगण गुरूवार को बाकी दिनों से अलग लग रहा था। मंडी परिसर चुनाव प्रक्रिया संपादित कराने उमंग और उत्साह से लबरेज मतदान कर्मियों की चहल पहल का साक्षी बना। कलेक्टर अवि प्रसाद ने तकरीबन छैः घंटे तक लगातार मंडी परिसर में चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान सामग्री वितरण शेड में पहुंचकर मतदान कर्मियों से संवाद किया और उनका हौसला बढाया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने मतदान कर्मियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने की शुभकामनाएं दी।
कृषि उपज मंडी में गुरूवार सुबह से ही मतदान कर्मियों का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां विधानसभा क्षेत्रवार चार अलग – अलग शेड से मतदान कर्मियों को मतदान समग्री का वितरण किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने मंडी प्रांगण में प्रातः 7 बजेपहुचकर पूरे परिसर मंे भ्रमण कर सामग्री वितरण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया।
कोई दिक्कत तो नहीं
कलेक्टर श्री प्रसाद ने मंडी परिसर में घूम- घूम कर मतदान कर्मियों से संवाद कर निरंतर पूछते नजर आये कि- किसी को किसी भी प्रकार की दिक्कत या समस्या तो नहीं । इस पर मतदान कर्मियों ने उमंग और उत्साह से कलेक्टर श्री प्रसाद को बताया कि उन्हे कोई समस्या या असुविधा नहीं है। सामग्री मिल गई है, अब वे बस में बैठकर अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना होने की तैयारी मंे लगे है।
मंडी परिसर में मतदान कर्मियों को ले जाने 300 से अधिक बसें खडीं थी। कलेक्टर उस स्थान पर भी पहुंचे जहां सभी बसें खडीं थी। कलेक्टर ने बस चालकों और उनके सहयोगियों से भी चर्चा कर कुशलक्षेम और कोई असुविधा तो नहीं इसकी भी जानकाी ली। इस पर बस कर्मियों ने कहा कि मुझे कोइ दिक्कत नहीं है। मैं मतदान कर्मियो ंको लेकर उनके गंतव्य तक पहुचाने के लिए तैयार हूॅ।


