• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने के लिए कर्मचारियों की सुविधाओं में किया गया इजाफा

by Manish Gautam Chiefeditor
November 15, 2023
in कटनी
0
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने के लिए कर्मचारियों की सुविधाओं में किया गया इजाफा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मतदान सामग्री वितरण स्थल में किया गया दोगुना विस्तारीकरण

टेबिल कुर्सी, अलग- अलग प्रवेश द्वार सहित एल.ई.डी में लघु फिल्म के माध्यम से दी जायेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

कटनी – कृषि उपज मंडी पहरूआ में मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण और निर्वाचन संपन्न कराकर वापस आने वाले मतदान कर्मियों की सामग्री जमा करने के लिए इस बार कर्मचारियों की बेहतर सुविधा के लिए कई इंतजाम किये गए है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने बुधवार की देर शाम कृषि उपज मंडी पहुंचकर मतदान कर्मियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मतदान दल के अधिकारी और कर्मचारियों को मतदान सामग्री प्राप्त करने और वापसी के लिए सुविधा जनक ढंग से बैठनें के लिए टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यहां यह उल्लेखनीय है कि इसके पिछले चुनावों मे कर्मचारियों के बैठने के लिए केवल दरी की ही व्यवस्था रहती थी।

जिले के चुनाव के इतिहास में पहली बार कर्मचारियों के व्यापक हित को देखते हुए मंडी परिसर में मतदान कर्मियों के लिए बसों के प्रवेश और निकासी के लिए दो अलग – अलग द्वार बनाये गए है। जबकि इसके पहले यहां एक ही प्रवेश द्वार होने के कारण एक समय पर ही कई मतदान दलों के रवाना होने के कारण बसों जाम की स्थिति निर्मित होती थी। अब यहां पर प्रवेश एवं निकासी के अलग- अलग द्वार हो जाने के कारण बसों के जाम की स्थिति से निजात मिलेगी और मतदान दल समय पर रवाना हो सकेंगे।

यहां के स्थल निरीक्षण के समय कलेक्टर श्री प्रसाद को बताया गया कि जितना पिछले चुनाव मे मतदान सामग्री वितरण के लिए जगह इस्तेमाल होती थी उससे काम चल जायेगा। लेकिन कलेक्टर श्री प्रसाद ने जगह के दोगुने विस्तारीकरण के निर्देश दिए ताकि सामग्री प्राप्त करने और जमा करनें में मतदान कर्मियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे।

मतदान सामग्री वितरण स्थल में मतदान कर्मियों की किसी भी प्रकार की शंका के निवारण के लिए जिले के चुनवा इतिहास में पहली बार सामग्री वितरण स्थल में प्रशिक्षण टीम उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही बडा एल.ई.डी स्क्रीन लगाया गया है जिसमें मतदान कर्मियों के लिए लघु फिल्म के माध्यम से मतदान करानें की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जाँच के दौरान 50 लाख रुपये ज़ब्त

जाँच के दौरान 50 लाख रुपये ज़ब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d