कटनी। 17 नवंबर 2023 को विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान को दृष्टिगत रखते हुये मतदान केन्द्रों की संपूर्ण कार्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गये है।
नगर निगम सीमांतर्गत स्थापित मतदान केन्द्रों में दिनांक 16 एवं 17 नवंबर 2023 को ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन नाश्ता तैयार कराने निर्धारित 05 जोन में समय पर पैकेट/थाली भिजवाने का दायित्व सुधीर मिश्रा सहायक यंत्री मृदुल श्रीवास्तव उपयंत्री अरविंद कुमार पयासी सुपरवाइजर को सौंपे गये है। 05 जोन के प्रभारी अपने जोन पर नियुक्त 05 सेक्टर प्रभारी व्यवस्थाओं का सतत पर्यवेक्षण करंेगे। भोजन नाश्ता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये है। तदाशय का आदेश जारी करते हुये सभी अधिकारी कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर मिलजुलकर धैर्यता के साथ सभी से समन्वय बनाकर सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।


