समाजसेवी मंजूषा गौतम ने गरीब बेसहारा जरूरत मंदों बच्चों, बुजुर्गों , महिलाओं , दिव्यांगो जनो के साथ मनाई दीवाली ——
* झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों और जालपा मंदिर एंव कमानिया गेट हनुमान मंदिर के बाहर भिक्षावृत्ति करने वाले भिक्षुओं के साथ मनाई दीवाली ————
मुस्कान ड्रीम फाऊंडेशन समाजसेवी संस्था की चेयरपर्सन समाज सेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम और समाज सेवी पं.राजैन्दृ गौतम के द्वारा पिछले कई सालों से लगातार दीपावली पर्व और गोवर्धन पूजा के दिन गरीब , बेसहारा और पिछड़ी बस्तियों में रहने वाले जरूरत मंद परिवारों के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों दिव्यांगो के बीच पहुंच कर दीवाली महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाई। जालपा मंदिर एंव हनुमान मंदिर के बाहर भिक्षा मांगने वाले भिक्षुओं को मिठाईयों के पैकेट, पटाखें, फुलझड़ी, बांटकर उनके साथ मिलकर दीवाली पर्व मनाया। पटाखे, फुलझड़ी और मिठाइयों के पैकेट पाकर सभी बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों और दिव्यांगो के चेहरे खुशी से खिल उठे। समाजसेवी मंजूषा गौतम ने कहा कि हमारे भारत देश में दीपावली का पर्व सबसे बड़ा माना गया है यह त्योहार खुशियों का पर्व है इसे हम सभी को आपस मे मिलजुल हंसी खुशी मनाना चाहिए।


