कटनी।विधानसभा निर्वाचन के कारण कृषि उपज मंडी में संचालित होने वाले थोक फल/सब्जी का संचालन दिनांक 14 से 18 नवम्बर तक ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में किया जाएगा।
नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विनोद शुक्ल द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया गया है एवं स्थल पर पर्याप्त साफ सफाई चूने की लाइनिंग, प्रकाश एवं पानी के टैंकर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं, आयुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों को कार्य पूर्ण कराते हुए अवगत कराने के निर्देश दिये। ट्रांसपोर्ट नगर के अलावा अन्य किसी स्थान पर थोक सब्जी/ फल का व्यवसाय संचालित न हो। शिकायत प्राप्त हो रही है कि निजी मंडी में कुछ व्यापारियों द्वारा कल से व्यवसाय करने की तैयारी की गई है।।इस संबंध में बाजार शाखा/अतिक्रमण शाखा को तत्काल आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश किये गए।


