हसेरन। दीपावली के पावन दिवस पर पुलिस ने गरीब असहाय लोगों को मिठाई व गर्म कपड़े भेट किये। कन्नौज एसओजी प्रभारी कमल भाटी अपनी टीम के साथ इंदरगढ़ कस्बा पहुंचे। कस्बा के मराहला तिराहे पर भट्टे पर मजदूरी कर रहे मजदूरों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की बात कही। वही उनके बच्चों को आतिशबाजी , महिलाओं को गर्म कपड़े , पुरुषों को मिष्ठान वितरण किया। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाए जाने की अपील की। कमल भाटी ने दीपावली का त्यौहार एक बार फिर गरीब असहाय लोगों के साथ मनाया। यह सब देख पुलिस टीम की लोग सराहना करने लगे।


