अमरवाड़ा(अमर गिरी)। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 123,अमरवाड़ा में चुनाव में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा डाक मतपत्र से वोट डालना निरंतर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा के मॉडल स्कूल परिसर में तैनात 1467 अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 8 नवंबर से 11 नवंबर तक वोट डलवाई जानी है ताकि मतदान की तिथि में चुनावी प्रक्रिया सही तरीके से आला अधिकारी और कर्मचारी करा सकें। शुक्रवार को कर्मचारियों के अलावा अनु विभाग अमरवाड़ा अंतर्गत पुलिसकर्मियों ने भी डाक मत पत्र के माध्यम से वोट डाला। इस मौके पर अमरवाड़ा एसडीओपी रविंद्र मिश्रा ने भी डाक मतपत्र से वोट डाला। पोस्टल बैलट के सहायक प्रभारी एनपी परतेती ने जानकारी देते हुए बताया कि तैनात 1467 अधिकारियों और कर्मचारियों में से स्वास्थ्य विभाग और ऑब्जर्वर से 7, पुलिस विभाग से 9 और कर्मचारियों में 320 डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डाले गए हैं। वहीं सभी तैनात कर्मियों से मतपत्र के माध्यम से वोट डालने का काम आज भी निरंतर जारी रहेगा।


