कटनी।विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक शिक्षक और एक सहायक हॉस्टल वार्डन को जिला निर्वाचन कार्यालय में आगामी आदेश तक के लिए संलग्न कर दिया गया है। संलग्न होने वाले कर्मचारियों में शासकीय प्राथमिक शाला घुंन्नौर में पदस्थ सहायक शिक्षक संजय सिंह बघेलऔर शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास विजयराघवगढ में पदस्थ सहायक हास्टल वार्डन शारदा सिंह शामिल हैं।
संलग्नीकरण के संबंध का यह आदेश उपजिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने जारी किया है।


