गुरूवार को कलेक्टर मनोज पुष्प और पुलिस कप्तान विनायक वर्मा ने लावाघोघरी के ग्राम पलाशपानी में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को अहसास दिलाया कि शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। लोगों के बीच पहुंचे कलेक्टर एसपी के साथ 250 पुलिस जवानों का काफिला फ्लैग मार्च के रूप में साथ था। पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा एरिया डोमिनेशन भी किया गया ।
इस दौरान एसडीओपी प्रियंका पांडे, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, थाना प्रभारी लावाघोघरी सीएस सरयाम, सूबेदार राकेश तिवारी, निरीक्षक संजय भलावी और सीआईएसएफ के 150 जवान और महाराष्ट्र एसएपी के100 जवान उपस्थित थे ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


