पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सघन वाहन चेकिंग की जा रही है इसी तारतम्य में वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलोरो वाहन क्रमांक mp 21cb 2949 के चालक हितेश जायसवाल के कब्जे से ₹320000 नगद बरामद हुए ।इसके संबंध में उक्त अनावेदक के द्वारा मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उक्त राशि जप्त की गई वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया इसके पश्चात अनावेदक के द्वारा उक्त राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उक्त जप्त शुदा राशि हितेश जायसवाल को वापस की गई


