*डाक मत पत्र एवं वृद्धजनों व दिव्यांग द्वारा आज किया गया मतदान
हरदा विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य में लगे कुल 365 अधिकारी कर्मचारियोँ ने आज डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों तथा दिव्यांग मतदाताओं में से कुल 148 ने डाक मत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें वृद्धजन 136 और दिव्यांगजन 12 है जिन्होंने वोट डाले हैं।
वही टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य में लगे कुल 169 अधिकारी कर्मचारियोँ ने आज डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों तथा दिव्यांग मतदाताओं में से कुल 131 ने डाक मत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें वृद्धजन 100 और दिव्यांगजन 31 है जिन्होंने वोट डाले हैं।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


