कटनी। वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में विद्यार्थियों को कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत जैविक खेती का प्रशिक्षण जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है। फसल पशु संघ के अंतर्गत फसल उत्पादन के लिए पशुओं के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अंतर्गत बैलों से जुताई बुवाई सिंचाई के लिए रहट मोट का उपयोग गहाई उपज की ढुलाई गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग गोबर कंपोस्ट सींग खाद केंचुआ खाद बायोगैस तथा रेशम एवं मशरूम की खेती तथा गाय भेड़ बकरी एवं मुर्गी का दूध उन मांस के लिए उपयोग की जानकारी दी गई। जैविक खरपतवार नींदा नियंत्रण के लिए कृषिगत क्रियाओ के अंतर्गत भू परिष्करण पद्धति। स्वच्छता। फसल चक्र आच्छादन फसलें।अंतर्वर्तीय फसलें। पलवार का उपयोग फसलों की किस्म बीज दर बोनी का समय निंदाई टपक सिंचाई। यांत्रिक विधियों में हाथ एवं यंत्रों सेनिंदाई गुड़ाई तापीय एवं जैविक विधियों से खरपतवार नियंत्रण का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण प्राचार्य इंद्र कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक मंजू द्विवेदी एवं विवेक चौबे के सहयोग से दिया जा रहा है।


