कटनी (4 नवंबर) – आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विभिन्न खादय पदार्थाे की दुकानों खोवा, दूध, घी, मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहण खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लिया जा रहा है।
इसी तारतम्य में शनिवार 4 नवंबर को बस स्टैंड कटनी स्थित बीकानेर स्वीट से खोवा बादाम, केशर पेड़ा एवम नमकीन मिक्सचर के नमूने लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये है, नमूने की रिपोर्ट प्राप्त हो जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


