कटनी (02 नवंबर ) – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने गुरूवार को मीडिया मॉनीटरिंग एंड मीडिया सर्टिफिकेशन कक्ष सहित सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बने रिटर्निंग अधिकारियों के कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं और कार्याे का जायजा लिया। उन्होने रिटर्निंग अधिकारियों से नाम वापसी के अभ्यार्थियों और प्रतीक आवंटन की जानकारी ली।
मीडिया मॉनीटरिंग एंड मीडिया सर्टिफिकेशन कक्ष के निरीक्षण के दौरान पेड न्यूज पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्माे और प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया पर पेड न्यूज पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गई। उन्होंने एम.सी.एम.सी द्वारा अब की गई कार्यवाही पंजी का अवलोकन किया और पेड न्यूज संबंधी प्रकरणों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर एम.सी.एम.सी समिति के सचिव एवं जिला जनसम्पर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव और प्रभारी अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी मृगेन्द्र सिंह, अरविंद शाह, बालमुकंुद मिश्रा, रामसुजान द्विवेदी सहित अन्य कर्मियों की मौजूदगी रही।


