कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशों के परिपालन में आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत खोवा, दूध, घी, मिठाइयों एवम अन्य खाद्य पदार्थों के नमूना संग्रहण हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बुधवार 1 नवंबर को सिल्वर टाकीज रोड कटनी स्थित बाहुबली मिष्ठान भंडार से खोवा जलेबी एवम खोवा पेड़ा के नमूने लिए गए। शानू स्वीट्स से खोवा पेठा ,राजगीर लड्डू एवं नमकीन के नमूने लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये है। नमूने की रिपोर्ट प्राप्त हो जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh


