रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/सिवनी मालवा नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उसे पीसीसी कार्यालय भी भेज दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नाम भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा है की मै ओमप्रकाश हजारीलाल रघुवंशी इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूँ। पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी कांग्रेस के टिकट वितरण से नाराज चल रहे थे वही उनके द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भी बड़े जनसमुदाय के साथ पहुँच दाखिल किया गया था। इस्तीफा देने के बाद अब पूर्व विधायक निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
नामांकन वापस लेने की बात पर उन्होंने कहा की कल नाम निर्देशन वापस लेने का अंतिम दिन है मुझे सिवनी मालवा विधानसभा की जनता और मेरे कार्यकर्त्ता चुनाव लड़ा रहे है। इसलिए मै चुनाव लड़ रहा हू। मै पहले भी बोल चूका हूँ कि लोग अफवाह फैला रहे है की मै नामांकन वापस लूँगा पर मै सभी को बता देना चाहता हूँ की मै चुनाव लडूंगा।
ओमप्रकाश रघुवंशी पूर्व विधायक –
ओमप्रकाश रघुवंशी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. दादा हजारीलाल रघुवंशी के पुत्र है। जिनके द्वारा वर्ष 1985 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के गिरजा शंकर शर्मा को चुनाव हरा ओमप्रकाश रघुवंशी विधायक रहे। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश महासचिव, महामंत्री के साथ ही कांग्रेस के कई जिलो के प्रभारी तथा अन्य कई पदों पर भी रह चुके है।


