• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किया ध्वजारोहण नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान महत्व

by Manish Gautam Chiefeditor
November 1, 2023
in नरसिहपुर
0
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किया ध्वजारोहण नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान महत्व
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर अंकित नेमा की रिपोर्ट
नरसिंहपुर, 01 नवम्बर 2023. मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं पुलिस जवानों द्वारा सलामी ली गई। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी, अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों- कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा- छात्राओं ने नृत्य, शिव तांडव, गायन प्रस्तुत किया और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश गान एवं प्रदेश की संस्कृति पर आधारित गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान एमएलबी स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने इन कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन दीपक अग्निहोत्री और आभार जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी ने किया।
कार्यक्रम में शिक्षा बैरागी, इशिका मेहरा, निधि जाटव, स्तुति स्थापक, अदिति चौधरी, दीपक लोधी, राजेश्वरी चौरसिया, अक्षत सोनी, मुस्कान प्रजापति, रोहित लोधी, खुशबू गुप्ता, हर्षवर्धन साहू, पीहू सोनी, रत्नेश मेहरा, सिद्धि शर्मा, अंश श्रीवास्तव, कंचन चौधरी, रूही परवीन, वंशिका कश्यप, साक्षी रावत, वंशिता मालवीय, सोनिया सिलावट, नम्रता कहार, श्रुति मेहरा और स्कूली विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान डॉ. अशोक उदेनिया, आरए राव सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।
नरसिंहपुर से अंकित नेमा की रिपोर्ट

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मां नर्मदा और तवा के संगम पर 25 से 28 नवंबर तक लगेगा बांद्राभान मेला,कलेक्टर एसपी ने मेला स्थल का किया निरीक्षण

मां नर्मदा और तवा के संगम पर 25 से 28 नवंबर तक लगेगा बांद्राभान मेला,कलेक्टर एसपी ने मेला स्थल का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.