2 नवंबर को 9 बजे से 1 बजे तक विद्युत प्रवाह रहेगी बाधित,11 केवी लाइन एवं उपकेंद्रों का किया जाएगा मेंटेनेंस….
रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। 11 के वी लाइन एवं उपकेन्द्र का रखरखाव कार्य 02 नवंबर 2023 को सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाना है जिसके कारण विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगी। प्रबंधक (शहर) जोन 1 म.प्र. म.क्षे. वि.वि. कं.लि नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि मेंटेनेंस के दौरान मंगलवारा सबस्टेशन/फीडर अंतर्गत जुमेराती, काली मंदिर, राजा मोहल्ला, बी.टी.आई, भीलपुरा, बसंत टॉकीज, कोरी मोहल्ला, गुरुकुल आदि संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगी।


