• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*असाटी समाज दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ कटनी और निर्धन बाल प्रतिभाओं को शिक्षित करने मदद का लिया संकल्प*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 30, 2023
in कटनी
0
*असाटी समाज दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ कटनी और निर्धन बाल प्रतिभाओं को शिक्षित करने मदद का लिया संकल्प*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

“ग्रीन कटनी- क्लीन कटनी” हेतु संयुक्त प्रयासों से कुछ भी असंभव नहीं

कटनी  असाटी समाज दिवस एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सामाजिक बैठक में सर्वसम्मति से विविध प्रकार के सामाजिक उत्थान के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधानसभा निर्वाचन 2023 में असाटी वैश्य समाज विकास समिति के सदस्यगण ,पदाधिकारी, और पारिवारिक सदस्य संकल्प लेते हैं कि लोकतंत्र के सशक्तिकरण एवं सुयोग्य जनप्रतिनिधियों के चयन हेतु 17 नवंबर को शत प्रतिशत मताधिकार का उपयोग कर मतदान करेंगे। इस आशय की मतदाता शपथ रविवार को असाटी वैश्य समाज विकास समिति द्वारा आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से ली गई कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में…. अध्यक्ष संतराम असाटी (गुप्ता) और महामंत्री योगेंद्र कुमार असाटी ने सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओ से विनम्र आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्वयं मतदान करें और मताधिकार हेतु पारिवारिक सदस्यों, दोस्तों, शुभचिंतकों और संपर्क में रहने वाले समाज के हर वर्ग के मतदाता को मतदान हेतु प्रेरित करें ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महायज्ञ में शामिल होकर सहभागिता कर सकें। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गणपति वंदना और पूजा अर्चना से हुई। सामाजिक बैठक में सामाजिक बंधुओ और नारी शक्तियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से फल,फूल एवं छायादार पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा और देखभाल करने “ग्रीन कटनी-क्लीन कटनी” और शिक्षा के क्षेत्र में उभरती हुई निर्धन बाल प्रतिभाओं की आर्थिक सहायता करने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई ताकि अच्छे से पढ़ लिखकर योग्यता हासिल कर उच्च मुकाम तक पहुंचने में सफल हो सकें।

*पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और शिक्षा पर सभी के अहम योगदान की आवश्यकता*

भौतिक युग में बढ़ती जनसंख्या दर, आवागमन हेतु डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों, कारखानों में द्रुत गति से होती हुई वृद्धि से पर्यावरण संरक्षण की और ध्यान देना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है। हम सभी की नैतिक रूप से जिम्मेदारी बनती है कि हरे भरे वृक्षों की सुरक्षा करें। क्योंकि वृक्षों से ही हमें शुद्ध वातावरण ,बेहतर जलवायु, पर्याप्त ऑक्सीजन के साथ ठंडी छाया मिलती है। जैसे घर को स्वच्छ रखते हैं वैसे ही घर के बाहर और आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखें। सामाजिक सौहार्द और समरसता की दृष्टि से आर्थिक रूप से निर्धन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को शिक्षित किए जाने हेतु भी सामाजिक सहायता के हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि आर्थिक अक्षमता और विषमताओं के कारण किसी भी परिवार के बच्चे शिक्षा से वंचित न हो। ग्रीन कटनी और क्लीन कटनी हेतु हम सभी के संयुक्त प्रयासों से कुछ भी असंभव नहीं है। इस दौरान बैठक में सैकड़ो की संख्या में सामाजिक बंधुओ और नारी शक्तियों की प्रेरणादायक उपस्थित रही। असाटी वैश्य समाज विकास समिति की बैठक में सर्वश्री उपाध्यक्ष राकेश असाटी और लक्ष्मीकांत असाटी, सचिव सूरज असाटी, राजेंद्र शैलेंद्र असाटी, उमेश, नील कुमार ,रवि रमेश, संजू ,जगदीश असाटी, मातृ शक्तियों में अंजनी असाटी, लक्ष्मी असाटी, कीर्ति, रेखा, अनीता,सृष्टि,शालिनी, रीता,पूनम, पूजा, प्रीति, भारती,रश्मि, कमला, विमलरानी,मिताली असाटी और बाल मंडली में कामना, हर्षिता, तनिष्क, अनिका, आध्या, सक्षम, अंशिका और वैष्णवी असाटी आदि की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बहोरीबंद से स्वतंत्र उम्मीदवार शंकर महतो ने लगाए कांग्रेस पर धोखा देने के आरोप। बोले,मैंने कांग्रेस की सदस्यता कभी ग्रहण ही नहीं की। मेरे गले में पट्टा डाल दिया गया  भ्रष्टाचार,बेरोजगारी अहम मुद्दे

बहोरीबंद से स्वतंत्र उम्मीदवार शंकर महतो ने लगाए कांग्रेस पर धोखा देने के आरोप। बोले,मैंने कांग्रेस की सदस्यता कभी ग्रहण ही नहीं की। मेरे गले में पट्टा डाल दिया गया भ्रष्टाचार,बेरोजगारी अहम मुद्दे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d