दिनाँक 29.10.23* *पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों व अनुविभागीय (पुलिस) अधिकारियो की ली google meet*
पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन द्वारा पुलिस कार्यालय में विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर जिले के सभी थाना प्रभारियों,सी.एस.पी कटनी, SDOP स्लीमनाबाद, SDOP विजयराघवगढ़, डी.एस पी अजाक व डी.एस.पी मुख्यालय की गूगल मीट ली।
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत रंजन द्वारा थाना प्रभारियों व राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई, पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों के प्रतिदिन के लक्ष्यों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने व भयमुक्त वातावरण तैयार करने हेतु अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त कार्यवाही करने को आदेशित किया गया।किसी भी प्रकार से शांति भंग करने वाले अपराधियों पर ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये। पुलिस कप्तान द्वारा मतदान केन्द्रों का भ्रमण प्रतिदिन करने हेतु निर्देशित किया तथा पूर्व चुनावों को दृष्टीगत रखते हुए संधिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी करने व अपराध करने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के बाद भी आचरण में सुधार न होने द.प्र.स की धारा 122 के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। अवैध शराब बनाने व वितरण करने वाले शराब माफियाओं व नशे के सौदागरों को जड़ से खत्म करने के निर्देश पुलिस कप्तान ने सभी अधिकारियों को दिये जिले की सीमा में नाकों में सतत वाहन चेकिंग करने तथा जिले से बाहर आने जाने व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए सडक के माध्यम से होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए । माननीय न्यायालय द्वारा जारी समंस ,गिरफ्तारी वारंट, व ऐसे स्थाई वारंट जो वर्षों से फरार चल रहे उनकी धरपकड़ व तामीली के निर्देश स्वयं रुचि लेकर करने के निर्देश दिये । पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यवाही कर मतदाताओं का भयमुक्त मतदान करने के लिये प्रेरित करने के निर्देश दिये गये जिससे स्वस्थ व समृद्ध लोकतंत्र की स्थापना में पुलिस की भूमिका सर्वोपरि रहे।


