रिपोर्टर मुकेश चतुरवेदी
विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान जिले की भौगोलिक सीमा परिसर में एफएसटी और एसएसटी टीमो के द्वारा सघन जांच पड़ताल की जा रही है। अंतरजिला सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकियां बनाई गई है जहां पर टीमे मौजूद रहकर वाहनो सहित अन्य की सघन जांच पड़ताल कर आयोग के निर्देशो का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्यवाहियों को अंजाम दे रही है।
विदिशा जिले की पांचो विधानसभाआंें में अब तक संबंधित टीमो के द्वारा की गई कार्यवाहियों के संबंध में व्यय प्रकोष्ठ के नोडल व संयुक्त कलेक्टर श्री अवनीश मिश्रा ने बताया कि
जिले में अब तक चौकियों सहित अन्य क्षेत्रों में टीम के सदस्यों द्वारा अवैध शराब, नगद, सोना चांदी व अन्य सामग्री की जप्ती नियमानुसार की गई है। टीम के सदस्यों द्वारा जप्त की गई सामग्री व अन्य का बाजार मूल्य 64 लाख 775 रूपए आंकलित किया गया है।
व्यय प्रकोष्ठ के नोडल, संयुक्त कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि एफएसएटी और एसएसटी टीमो के द्वारा रविवार 29 अक्टूबर तक 99820 रूपए बाजार मूल्य की अवैध मदिरा जप्त की गई है जबकि 43 लाख 24 हजार रूपए नगद तथा 19 लाख 32 हजार 855 रूपए मूल्य की चांदी व सोना जप्त किया गया है जिसमें चांदी नौ किलो 970 ग्राम तथा सोना दो सौ ग्राम शामिल है। इसके अलावा टीम के सदस्यों द्वारा 294 साड़िया भी जप्त की गई है जिसका बाजार मूल्य 44 हजार एक सौ रूपए है।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh


