सिलौंडी : मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा पार्टी को मजबूत करने पार्टी के कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी देकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत पर अहम भूमिका निभाने के लिए युवाओं के हाथ में बागडोर शॉप रहे हैं जिसके चलते मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बी व्ही श्रीनिवास व प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव नमई प्रधान जिला अध्यक्ष कटनी युवक कांग्रेस दिव्यांशु मिश्रा एवँ विधानसभा अध्यक्ष विकास निगम की अनुमति से विधायक बड़वारा विधायक राघवेंद्र सिंह की अनुशंसा पर सिलौंडी निवासी पुनीत सेन को विधानसभा महासचिव युवा कांग्रेस पर नियुक्त किया गया जिस पर विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम मंडलम अध्यक्ष रमेश प्रसाद गर्ग मंडलम अध्यक्ष नीरज राय एवं युवक कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष रवि अवस्थी द्वारा नव नियुक्त विधानसभा महासचिव को बधाई दी गई ।नव नियुक्त विधानसभा महासचिव द्वारा बताया गया कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी की गई है मेरे द्वारा कर्तव्य निष्ठ से अपने पदों का निर्वहन किया जाएगा और संगठन को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की जाएगी ।


