रिपोर्टर भुवनेश्वर केवट
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम, मतगणना एवं सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्हों ने विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं मतदान सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए कार्य किया जावे। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस बल के साथ निगरानी की जाए।
कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी तीनों विधानसभा क्षेत्रों की सामग्री का वितरण शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से किया जाना है। सामग्री पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में ही जमा होगी। कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्रवार सामग्री वितरण एवं जमा करने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल तथा काउंटर पर आवश्यक सूचनाएं अंकित करें। विधानसभा क्षेत्रवार पार्किंग की व्यवस्था करें। कलेक्टर ने शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर अरविंद कुमार सिंह, हुनेन्द्र घोरमारे, ईईपीडब्ल्यूडी शारदा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Election Commission of India
#MPElection2023


