कटनी (26 अक्टूबर ) – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद द्वारा विगत दिवस मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों मे अनुपस्थित पाये गए पांच बूथ लेवल अधिकारियों को अनुविभागीय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
कारण बताओ नोटिस मे निरीक्षण के संबंध में कार्यालय द्वारा सूचना दिये जाने के बाद भी मतदान केन्द्रों में अनुपस्थित पाया जाना निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों की अवेहलना अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का प्रतीक होने का लेख किया जाकर अपना स्पष्टीकरण एक दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
इन्हे जारी हुआ नोटिस
अनुविभागीय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुडवारा द्वारा जिन पांच कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है उनमें आंगनबाडी कार्यकर्ता सविता कुशवाहा बीएलओ मतदान केन्द्र क्रमांक 193, भगवती वंशकार बीएलओ मतदान केन्द्र क्रमांक 197, दुर्गाेश वर्मा बीएलओ मतदान केन्द्र क्रमांक 196,लता दाहिया बीएलओ मतदान केन्द्र क्रमांक 158 सहित प्राथमिक शिक्षक कीर्ति जैन बीएलओ मतदान केन्द्र क्रमांक 198 का नाम शामिल है।


