कटनी (26 अक्टूबर ) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने मेसर्स कटनी फ्यूल्स इंडियन आयल डीलर नदीपार कटनी के नोजल एवं माप तौल संयंत्र की तकनीकी जांच कराने इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के डिवीजनल सेल्स हैड को पत्र लिखा है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने हाल ही मे समाचार पत्रों में प्रकाशित और अन्य माध्यमों से प्रसारित खबर जिसमें वाहन की पेट्रोल टैंक क्षमता मात्र 42 लीटर होने के बाद भी 50 लीटर पेट्रोल भरने के मामले को संज्ञान में लेकर इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के डिविजनल सेल्स हैड रिटेल को माप तौल संयंत्र की जांच करने निर्देशित किया है।
उल्लेखनीय है कि मेसर्स कटनी फ्यूल्स इंण्डियन आयल डीलर नदीपार कटनी के द्वारा माप से कम पेट्रोल दिए जाने की जांच जिला प्रशासन के नापतौल निरीक्षक से भी कराई गई थी।


