रीठी हरिशंकर बेन
असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व विजयदशमी, जो कटनी जिले की रीठी तहसील का सर्वश्रेष्ठ ऐतिहासिक दशहरा माने जाने वाला ,कल एकादशी को ,बड़ी श्रद्धा भाव से मा भगवती दुर्गा प्रतिमाओ का विसर्जन का चल समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया ।
दशेहरा पर्व को लेकर समस्त दुर्गा उत्सव समितियो के सदस्यों मैं बड़ा ही उत्साह देखा गया । वही गोल बाजार, बस स्टैंड, गल्ला मंडी, खेरमाई ,आजाद चौक, चौधरी मोहल्ला, रेलवे स्टेशन, हाईस्कूल के पास, शिवनगर, न्यू कॉलोनी ,सिंघिया टोला, की दुर्गा प्रतिमाएं पोस्ट ऑफिस तिराहा मैं एकत्रित होकर अपने क्रमबद्ध से मेन बाजार ,थाने वायपास से होते हुए ,दिवालिया तालाब मैं, पूरी श्रद्धा के साथ भक्तो ने मातारानी की विदाई की ।
जो रात्रि 9:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 3:00 बजे तक विसर्जन का क्रम चलता रहा।
ऐतिहासिक दशहरा देखने के लिए रीठी क्षेत्र व, पड़ोसी जिले, पन्ना के भी, लोगो का शाम ढालते ही आवागमन शुरू हो गया था ।कमेटियों द्वारा बाहर से आई हुई जनता के मनोरंजन हेतु गोलबाजार मैं रामलीला का कार्यक्रम रखा गया था । इस चल समारोह बाहर जाएगी जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा व अप्रिय घटना से बचने के लिए रीठी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रीठी नगर के चप्पे चप्पे में पुलिस बल तैनात रहा है ।
हरिशंकर बेन


