• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला पंचायत सी.ई.ओ श्री गेमावत की अध्यक्षता में जि़ले के नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर्स की बैठक संपन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
October 25, 2023
in कटनी
0
जिला पंचायत सी.ई.ओ श्री गेमावत की अध्यक्षता में जि़ले के नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर्स की बैठक संपन्न
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (25 अक्टूबर ) – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जि़ला पंचायत एवं नोडल अधिकारी कम्यूनिकेशन प्लान शिशिर गेमावत की अध्यक्षता में बुधवार को जि़ला पंचायत में जि़ले के नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर्स की बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सौरभ नामदेव मौजूद रहे।
बैठक में शैडो एरिया के मतदान केंद्रों में नेटवर्क की व्यवस्था, सामग्री वितरण, मतदान दल वापसी एवं मतगणना दिवसों पर कृषि उपज मंडी क्षेत्र में मोबाईल उपभोक्ताओं की अधिकता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त नेटवर्क की व्यवस्था एवं मोबाईल टॉवर्स के डीजी सेट में पर्याप्त डीज़ल की व्यवस्था के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाकर सीईओ श्री गेमावत द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये ।
सहायक नोडल अधिकारी, कम्यूनिकेशन प्लान द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत नैगवां एवं लालपुरा में स्थित मतदान केन्द्रों में नेटवर्क उपलब्धता न होने के कारण शेडो एरिया में चिन्हित किए गए है। उक्त मतदान केन्द्रों में नेटवर्क उपलब्ध कराए जाने हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पत्र के माध्यम से समस्त नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर को निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में जियो कंपनी द्वारा लालपुरा में नेटवर्क उपलब्ध करा दिया गया था परन्तु मतदान केन्द्र नैगवां में पहाडी क्षेत्र होने के कारण नेटवर्क उपलब्ध कराने में समस्या बतायी गयी है। इस संबंध में बी.एस.एन.एल के प्रतिनिधि द्वारा भी बताया गया कि नैगवां से बी.एस.एन.एल का टॉवर तकरीबन 10 किलोमीटर दूरी पर है एवं नवीन टॉवर स्थापित किए बिना वहाँ नेटवर्क उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है। उक्त संबंध में नोडल अधिकारी कम्पयूनिकेशन प्लान द्वारा बी.एस.एन.एल एवं जियो के प्रतिनिधिों को उचित कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए एवं आवश्यकतानुसार नवीन टॉवर यदि समय-सीमा में लगाया जाना संभव हो तो इस हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश जारी किए ।
सहायक नोडल अधिकारी, कम्यूनिकेशन प्लान द्वारा अवगत कराया गया कि मतदान दलों को सामग्री वितरण के समय, मतदान उपरांत मतदान दलों की वापसी के समय एवं मतगणना दिवस पर कृषि उपज मण्डी प्रांगण में लगभग 8000 से 10000 व्यक्तियों की उपस्थिति रहती है। एक क्षेत्र में अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं के होने से नेटवर्क फेल होने एवं इंटरनेट धीमा होने की आशंका रहती है। इस संबंध में नोडल अधिकारी कम्यूनिकेशन प्लान द्वारा सभी सर्विस प्रोवाइडर को निर्वाध कम्यूनिकेशन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए, नोडल अधिकारी कम्यूनिकेशन प्लान द्वारा समस्त सर्विस प्रोवाइडर को निर्देशित किया गया कि बड़ी संख्या में मोबाइल यूर्जस को दृष्टिगत रखते हुए समस्त व्यवस्थताएँ पूर्व से नियत करलें, सामग्री वितरण, वितरण, मतदान दल वापसी एवं मतगणना दिवसों में कृषि उपज मण्डी क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या न होने पाए।
नोडल अधिकारी कम्यूनिकेशन प्लान द्वारा समस्त नेटवर्क मोबाइल प्रोवाइडर को निर्देशित किया गया कि मतदान दिवस के दिन विद्युत आपूर्ति की वजह से कोई भी टॉवर ठप नहीं होना चाहिए, इस हेतु सभी कंपनियाँ टावर रूम में डीजी सेट व डीजल की पर्याप्त व्यवस्था कर के रखें साथ ही डीजी सेट ऑपरेटर्स भी अनिवार्यतरू टॉवर लोकेशन में उपलब्ध रहें जिससे विद्युत व्यवस्था अवरूद्ध होने पर वैकल्पिक व्यवस्था को तत्काल प्रारंभ किया जा सके।
फोटो

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जीआरपी पुलिस ने अवैध गांजे के साथ महिला को किया गिरफ्तार

जीआरपी पुलिस ने अवैध गांजे के साथ महिला को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d