कटनी (25 अक्टूबर ) – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरी स्थित मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया और यहां व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को ताकीद किया।
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाने के उद्धेश्य से कलेक्टर और एस.पी ने पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में बिलहरी के मुख्य मार्गो में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया।
नागरिकों से संवाद
पैदल मार्च के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने नागरिकों से संवाद करते हुए बिना किसी डर या भय के निर्भीक होकर, बिना किसी लोभ और लालच के मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करनें की बात कही। कलेक्टर ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंक्ति रहित मतदान की सुविधा और वाहन के मतदान केन्द्र तक जाने देने तथा घर पर वोटिंग संबंधी आयोग की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।


