ग्राम कन्हवारा के पास रवि लोधी पिता हीरालाल लोधी निवासी ग्राम कन्हवारा द्वारा सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति तेज आवाज में डी.जे. (साउण्ड सिस्टम) बजाते हुए पाये जाने पर अन्तर्गत धारा 188 भादवि, 15 म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन पाये जाने से वाहन क्रमाकं एम.पी. 35 जी.ए. 0662 जिसमें डी.जे. के साऊंड बाक्स 300-300 बाट के, 06 काप, 04 चांटी, 01 एम.टी. 04 के. डब्ल्यू, 01 डायना 7000 बाट, एम्पलीफायर 500 बाट, 02 स्टेपलाईजर, 02 बोर्ड, 02 जनरेटर, 12 एक्स.एल.आर. को जब्त कर आरोपी रवि लोधी के विरूद्ध अपराध धारा 188 भादवि, 15 म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई ।


