रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। जीनियस प्लानेट स्कूल में दशहरा एक्टिविटी को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर प्री प्राइमरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थी भगवान राम, लक्ष्मण, सीता जी एवं हनुमान की वेशभूषा में आये। कक्षा तीसरी से पांचवी तक विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट के द्वारा तीर कमान, सजावट की सामग्री, दशहरा शुभकामना के ग्रीटिंग कार्ड्स तथा कक्षा छटवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने रावण के आभूषण, कपडे, उसके दस सिर एवं 15 फिट का रावण बनाया। दशहरा उत्सव को रोमांचित और मनोरंजक बनाने के लिए जबलपुर के आमंत्रित कलाकारों ने राधा रानी की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी विद्यार्थियों के साथ शानदार गरबा किया। इस मौके पर स्कूल संचालक जाफ़र सिद्धिकी एवं मनीता सिद्दीकी ने बताया की इस तरह से सभी त्यौहार मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में सभी धर्मों के प्रति आस्था एवं जानकारी प्रदान करना है । प्राचार्य विशाल शुक्ला ने बताया की इस वर्ष जबलपुर से उस्तव को मनोरंजक बनाने के लिए कलाकारों को बुलाया है जिन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष शानदार प्रस्तुति दी। इस उत्सव को सफल बनाने में स्कूल का समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


