रिपोर्ट -महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ -दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे इंस्टीयूट शाखा डोंगरगढ एवं न्यू फ्रेन्डस क्लब डोंगरगढ के तत्वधान में 20 अक्टूबर से रेल्वे फुटबॉल ग्राउंड में निःशुल्क दो दिवसीय गरबा रास का आयोजन किया गया। जिसमे सर्व प्रथम माता दुर्गा की पूजा अर्चना कर गरबा रास की शुरूवात की गई । जिसमें माता बहनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया आज 21 अक्टूबर दिन शनिवार को शाम 7 बजे से ड्रेस कोट के साथ गरबा रास रखा गया है।


