• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक श्री अविजीत कुमार रंजन ने गुरुवार की शाम अचानक बड़वारा पहुंचकर फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया

by Manish Gautam Chiefeditor
October 19, 2023
in कटनी
0
कटनी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक श्री अविजीत कुमार रंजन ने गुरुवार की शाम अचानक बड़वारा पहुंचकर फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक श्री अविजीत कुमार रंजन ने गुरुवार की शाम अचानक बड़वारा पहुंचकर फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया और मतदाताओं को बिना डर और भय के निर्भीक होकर अपने पसंद के उम्मीदवार को मतदान करने का संदेश दिया।बड़वारा के इतिहास में यह पहली बार है कि जब गुंडों और बदमाशों में डर और खौफ तथा आम जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने कलेक्टर और एसपी ने स्वयं गलियों में घूम कर लोगों से संवाद किया और मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया।

फ्लैग मार्च के दौरान एसडीओपी, तहसीलदार मनीष शुक्ला और सी ए पी एफ के जवान और पुलिस बल मौजूद रहा।

कलेक्टर श्री प्रसाद और पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने फ्लैग मार्च के जरिए अपराधियों और असामाजिक तत्वों को साफ तौर पर आगाह किया कि यदि किसी ने किसी को भी मतदान करने से रोकने या किसी भी अन्य प्रकार की गड़बड़ी करने का दुस्साहस या चेष्टा की तो उसके मंसूबों को सख्ती से नाकाम करने जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण मतदान में बाधक बनने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

फ्लैग मार्च रामलीला मैदान से शुरू होकर गढ़ी मोहल्ला,झंडा बाजार , चक्रवर्ती मोहल्ला ,कोलान गली और मिशन चौक सहित बडवारा के मुख्य मार्ग को मिलाकर करीब पांच किलोमीटर तंग और संकरी गलियों में दल-बल के साथ भ्रमण किया । इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्थानीय जनो से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

*मतदान केंद्र का निरीक्षण*

कलेक्टर श्री प्रसाद और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से शासकीय माध्यमिक शाला बड़वारा स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां बी एल ओ नरेश कुमार चौधरी से मतदाता सूची में जोड़े गए नये नामों की जानकारी ली।

*शुभम का जुड़ा था नाम*

फ्लैग मार्च के दौरान यहां मिशन चौक में लोगों से चर्चा के दौरान 19 वर्षीय युवा शुभम कुमार बर्मन ने मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़े होने की जानकारी दी । लेकिन मतदान केंद्र पहुंचे कलेक्टर को बीएल‌ओ ने बताया कि शुभम का नाम जुड़ चुका है।

यहां बडवारा के पहले कटनी शहर, कैमोर और विजयराघवगढ सहित बहोरीबंद में कलेक्टर श्री प्रसाद और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पहले ही फ्लैग मार्च हो चुका हैं ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
डेयरी एवं केंचुआ खाद निर्माण प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

डेयरी एवं केंचुआ खाद निर्माण प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d