पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी, अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अवैध शस्त्र को लेकर आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। तदनुसार श्रीमान अ0पु0अ0 महोदय, न0पु0अ0 कटनी तथा थाना प्रभारी माधवनगर के मार्गदर्शन में दिनांक 16.10.23 को पुलिस चौकी झिंझरी थाना माधवनगर के सउनि0 महेन्द्र जायसवाल हमराही स्टाफ सउनि0 संतोष सिंह, प्रआर0 राजेश चैधरी, आर0 जज कुमार इलाका भ्रमण में रवाना थे। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत ग्राम कछगवां के आगे सुनसान स्थान पर एक व्यक्ति लाल पीले रंग का थैला लेकर जा रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे राहगीर साक्षियों के समक्ष हमराही स्टाफ के द्वारा पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति पर संदेह होने पर उसके थैले की तलाशी लेने पर एक थैले के अंदर एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने पर मौके पर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी दिलीप कुमार चक्रवर्ती पिता स्0 बरातीलाल चक्रवर्ती उम्र 55 वर्ष निवासी नया मोहल्ला कछगवां के अवैध अधिपत्य से 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 7000/-रूपये का जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20-बी एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका:- चौकी प्रभारी झिंझरी महेन्द्र जायसवाल, सउनि0 संतोष सिंह, प्र0आर0 राजेश चैधरी, आर0 जजकुमार की सराहनीय भूमिका है।


