कटनी। आचार संहिता के दौरान नियम विरुद्ध तरीके से चार पहिया वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों एवं पदनाम की पट्टिका लगाकर चलने वाले वाहनों के अलावा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान किया गया। वाहनों की तलाशी के दौरान 10 वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही भी की गई।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर कवि प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा आचार संहिता के नियमों का पालन कराते हुए नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों एवं संदिग्ध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्राप्त निर्देशों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने माई नदी के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई और ब्लैक फिल्म लगी पाए जाने पर उनकी ब्लैक फिल्म उतरवायी गई। चेकिंग के दौरान 10 वाहनों के बिना नंबर, काली फिल्म के चालान काटे गए, सम्मान शुल्क ₹5000 रुपए वसूल किया गया। स्वेच्छा पूर्वक एवं एक वाहन का न्यायालय का चालन बनाया गया।


