पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के आदेश के परिपालन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी विजयराघवगढ़ केपी सिंह द्वारा अनुभागीय स्तर पर टीम गठित कर अवैध शराब के विरुद्ध रणनीति के साथ थाना बरही क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों छिंदिया टोला एवं ग्राम खिरहनी पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें कुल 122 कंटेनर(प्लास्टिक कुप्पा) महुआ लाहान मात्रा 1830 kg, कीमत लगभग 1,28,100 मौके पर नष्ट किया गया ।
रेड कार्यवाही में टीआई बरही अरविंद चौबे, टीआई विजयराघवगढ़ अनूप सिंह ठाकुर, टी कैमूर सुदेश सुमन थाना बरही से उपनिरीक्षक विनोदकांत सिंह, सउनि महेश प्रताप सिंह, आरक्षक अवधेश सिंह, विवेक थाना विजयराघवगढ़ से सउनि मीना धुर्वे, म.आर, प्रतिभा सिंह, सउनि जयराम साकेत, प्र. आर. सोमनाथ शर्मा, आरक्षक अंजनी झॉ, आरक्षक चालक मज्जू, थाना कैमोर से प्र. आर. अतुल शर्मा, आक्षक सुशील, प्र. आर. चालक चन्द्रभान विश्वकर्मा, आरक्षक चालक भाग सिंह मरावी की सराहनीय भूमिका रही। अवैध गतिविधियों के विरूध्द कटनी पुलिस की .कार्यवाही निरन्तर जारी


