रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। अंतराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल नर्मदापुरम में गत दिवस आपदा प्रबंधन के विषय पर प्रशिक्षण के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में डॉ राजेश महेश्वरी विश्चेतना विशेशज्ञ द्वारा कार्डियो पल्मोनरी रिस्केटिशन एवम श्रीमतो निधि रामकुचे जिला प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन, एवं आग लगने पर किस तरह प्रबंधन करना हैं इस विषय पर मॉक ड्रिल कर प्रशिक्षण दिया गया । इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार ,डीएचओ डॉ रमेश वर्मा ,सिविल सर्जन डॉ सुधीर विजयवर्गीय, डॉ सुनील जैन, राजेंद्र चौहान सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।


