जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंज बासौदा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन ने एक शिकायती पत्र अनुविभागीय अधिकारी विजय राय को भेजा जिसमें बताया गया कि आज 14/10/23 को को समाचार पत्रों में एक फोल्डर रखकर वितरित किया गया है जिसके प्रस्तों की संख्या चार है उक्त फोल्डर में भाजपा सरकार पर अनर्गल व बेबुनियाद भ्रष्टाचार की आरोप लगाए गए हैं जो की आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन है क्योंकि उक्त फोल्डर पर न तो मुद्रक का नाम है और ना ही संख्या लिखी है और ना ही प्रकाशक का नाम पता है जिससे प्रतीत होता है की भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध एक षड्यंत्र है अतः उक्त प्रकरण पर गंभीरता से जांच कर कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन की कार्यवाही की जाए


