आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशों/निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग कर उनकी वर्तमान क्रियाकलापों एवं कार्यशाली की जानकारी डोजियर के माध्यम से तैयार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरी. आशीष कुमार शर्मा* द्वारा दिनांक 13.10.2023 को थाना क्षेत्र के करीब 01 दर्जन निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग की जाकर उनकी वर्तमान कार्य प्रणाली के डोजियर तैयार किए गए। साथ ही निगरानी बदमाशों एवं गुंडा बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी गई है। निगरानी बदमाश गोपाल निषाद, अमित निषाद, लवकुश निषाद, तोसीफ रजा, राकेश उर्फ राका तिवारी, राकेश तिवारी, संदीप उर्फ लड्डू जैसवाल आदि के डोजियर तैयार किए गए है और अन्य की भी कार्यवाहियां जारी है।


