रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आदर्श आचरण सहिंता लागू होते ही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान द्वारा सभी छोटे – बड़े – निजी उपयोग के वाहन एवं सभी व्यवसायिक वाहन स्वामी एवं वाहन चालकों क़ो सख़्ती के साथ ये निर्देश जारी किये है कि सभी वाहन के संचालक अपने अपने वाहनों मे अगर किसी भी राजनितिक दल से सम्बंधित किसी भी प्रकार के स्लोगन , फोटो ,बैनर इत्यादि लगे हो तो उसे तत्काल हटा देवे । अनेको वाहनों मे नम्बर प्लेट के साथ ही बिभिन्न दलों के पदनाम की भी नेमप्लेट लगी होना पाया जाता है जिसे तत्काल हटा देवे। कई वाहनों के ऊपर बिना अनुमति के सर्च लाइट एवं हुटर सायरन का उपयोग हो रहा हो तो वे सभी अपने वाहनों से तुरंत निकाल कर अलग करे अन्यथा आदर्श आचरण सहिता के उल्लंघन करते वाहनों क़ो जब्त कर मध्यप्रदेश मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही की जावेगी। उक्त बिन्दुओ पर जाँच कार्यवाही मे
आज दिनांक 13 अक्टूबर क़ो आरटीओ विभाग नर्मदापुरम की जाँच दल टीम द्वारा बाबई पिपरिया मार्ग पर सघन जाँच अभियान चलाया गया जिसमे सभी वाहनों से सर्च लाइट, हुटर, सायरन, राजनितिक दलों के पोस्टर इत्यादि निकलवा कर वाहन संचालको पर कुल 33 वाहन चालक के चालान काटते हुए 22500 /-₹ जुर्माना शमन शुल्क लेकर कार्यवाही की गईं। वाहनों की जाँच कार्यवाही चुनाव प्रक्रिया के दौरान निरंतर जारी रहेगी ।


