विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल थाना उमरिया पान जाकर ज्ञापन देते हुए बताया कि प्रशासन से मांग की जाती रही है कि नवरात्री के महापर्व में गरबा पंडालों में प्रवेश के लिये पहचान पत्र अनिवार्य करना चाहिए ताकि लव जिहाद जैसीघटनाओं को रोका जा सके एवं गरबा पंडालो के अंदर अशोभनिय गाने असांस्कृतिक नृत्य पूर्ण रूप से बंद रहें उसके लिए प्रशासन से आग्रह है कि गरबा संचालकों को इस गाइडलाइन के पालन हेतु बाध्य किया जावे ताकि हमारा यह पर्व बहुत ही शांति एवं सांस्कृतिक रूप से मनाया जा सके।हिन्दू समाज की आस्था एवं माँ शक्ति की उपासना का महापर्व है जो कि बहुत ही पवित्र रूप से मनाया जाता है विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल आग्रह करता है कि दुर्गा पंडालों के आस-पास व सार्वजनिक स्थानों पर मांस, मदिरा / शराब, अंडा, मुर्गा, मछली, एवं सभी प्रकार की मांसाहारी एवं शराब की दुकानें पूर्ण रूप से बंद कराई जाएं। और मंदिर एवं दुर्गा पंडालों में पुलिस प्रशासन व्यवस्था की जाएं। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्यौहार, प्रखंड सह संयोजक गजराज सिंह ठाकुर, प्रखंड सह मंत्री धर्मेंद्र बर्मन, राजन सिंह राजपूत, मनोज सोनी, अरुण गुप्ता, ज्ञानेंद्र पुराणिक, अमन बर्मन, एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेन्द्र चौरसिया धीमरखेडा कटनी


