रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। उच्च शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय बास्केटबाल खेल प्रतियोगिता में एन ई एस महाविद्यालय की छात्रा खुशबू कहार का चयन संभाग स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह चयन शासकीय गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय नर्मदापुरम में चल रही जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हुआ। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 13 अक्टूबर को बीएसएस कॉलेज भोपाल में खेली जाएगी । कोच अंबिका राजपूत , रविशंकर मिश्रा, प्रवीण मीना, दिव्यानी सूर्यवंशी रहे। खुशबू के चयन होने पर महाविद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा एवं प्राचार्य डॉ ज्योत्स्ना खरे ने बधाई दी।


