कटनी – त्रि -दिवसीय जिलास्तरीय युवा उत्सव 2023 का उद्घाटन समारोह शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में 10 अक्टूबर को आगाज किया गया। इसमें जिले के विभिन्न शासकीय, अनुदान प्राप्त व अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों की उपस्थिति रही। प्राचार्य एस के खरे और डॉ लक्ष्मी नायक, सेवानिवृत प्राध्यापक अशोक श्रीवास्तव, प्रफुल्ल सोनी और द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
तिलक महाविद्यालय की छात्राओं ने संचित तिवारी समूह द्वारा सरस्वती वंदना का गायन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की गई। सरस्वती वंदन के उपरांत जिला के अलग- अलग महाविद्यालय के आए प्राध्यापक और कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत पुष्प गुच्छों से स्वागत किया गया। तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य एस के खरे ने जिला युवा उत्सव में आएं सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को यह अवसर प्राप्त हुआ है कि वह जिला स्तरीय युवा महोत्सव को सफल रूप से आयोजन कराएं। प्राचार्य एस के खरे जी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन भी किया। सबसे पहले एकल गायन,सुगम विधा के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई। ज़िला युवा महोत्सव की संयोजिका प्रोफेसर लक्ष्मी नायक ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर से शुरु होकर 12 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन इस कार्यक्रम के अंतर्गत रूपांकन की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाईं। 11 अक्टूबर को शासकीय कन्या महाविद्यालय में वाद विवाद, प्रश्न मंच, निबंध, परिचर्चा, वक्रता सहित अन्य आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ 12 अक्टूबर को नालंदा महाविद्यालय झिंझरी कटनी में आयोजित होगा।
मंगलवार को आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम की प्रारंभिक कड़ी में गायन, शास्त्रीय गायन, समूह गायन से शुरुवात की गई। आज के कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में रावेंद्र प्रताप सिंह, मनोज शिल्पकार, राकेश जेडिया और नृत्य में श्री ओपी तिवारी, सुश्री रजनी दूबे, रवि बंसल। नाट्य विधा में निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमति पायल जेतवानी , ओपी तिवारी, राकेश जडिया मौजूद रहें।
Jansampark Madhya Pradesh


