रिपोर्टर शुभम सहारे
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है जिसके दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों व कार्यपालिक दंडाधिकारियों और पुलिस बल के साथ सौंसर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया । यह फ्लैग मार्च जिला मुख्यालय पर पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ हुआ, जो इमलीखेड़ा बैतूल रोड होते हुए कामठी, चारगांव कर्बल, राजेगांव, जाम, उमरानाला, ईकलबिहेरी और विभिन्न क्षेत्रों और मुख्य मार्गों से होता हुआ विधानसभा क्षेत्र सौंसर की तहसील मोहखेड़ और उमरानाला पहुंचा। मोहखेड़ तहसील में जनप्रतिनिधियों से चर्चायें भी की गई और उन्हें आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने के लिये निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी छिंदवाड़ा विधानसभा श्री पार्थ जैसवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला दंडाधिकारी श्री के.सी.बोपचे, सहायक कलेक्टर सुश्री तनुश्री मीणा, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री राहुल सिंह, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस बल और संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी व कार्यपालिक दंडाधिकारी साथ में थे।


