नरसिंहपुर से अंकित नेमा की रिपोर्ट
नरसिंहपुर जिले में दोपहिया वाहनों में ज्यादा आवाज
करने वाले साइलैंसर लगाने वालों पर यातायात पुलिस
की कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई के तहत जब्त हुए
करीब 25 साइलैंसर को पुलिस ने सोमवार को नष्ट
कराया। यातायात थाना के सामने एएसपी नागेंद्र
पटेरिया की मौजूदगी में यातायात पुलिस की टीम
ने साइलैंसर को सड़क पर रखा और उनके ऊपर से
रोलर चलवाया, ताकि साइलैंसर पूरी तरह नष्ट हो
जाएं।


