महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ़ – मथुरा में दो दिवसीय अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में
छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी सम्मिलित हुए। सम्मेलन में विष्णु लोधी का हुआ सम्मान। विष्णु लोधी ने सम्मान को कभी नहीं भूलने की बात कही और आयोजनकर्ता को भगवान श्री कृष्ण की पवित्र जन्म भूमि मथुरा में सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा की अधिवेशन समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण होगा। आने वाले समय में ऐसे आयोजन छत्तीसगढ़ में भी कराने की बात कही। विष्णु लोधी ने कहा पुरे देश से लोधी समाज के विभिन्न दलों के नेताओं को एक मंच पर लाने से समाज जरूर मजबूत होगा आप लोगो का यह निरंतर प्रयास जरूर रंग लाएगी। क्योंकि संगठन से शक्ति, शक्ति से सफलता और सफलता से मंजिल मिलती है।
विष्णु लोधी ने कहा कि संगठित रहो, शिक्षित बनो, संघर्ष करो, राजनीति साथ साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ो। इसी मूलमंत्र से समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही विष्णु लोधी ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक लोधी समाज ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई, लेकिन समाज को राजनीति में सही स्थान नहीं मिला। वही विष्णु लोधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में लोधी समाज निर्णायक की भूमिका निभाएंगी। अभी तक केवल वोट के रूप में इस्तेमाल होता आया समाज अब जिसकी जितनी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागेदारी के हिसाब से सभी राजनीतिक दलों से टिकिट की मांग की है और अब लोधी समाज राजनीतिक चक्रव्यूह में फसने वाली नहीं है अब सोच समझ कर निर्णय लेगी।


